बहादुरपुर थाना क्षेत्र के झांसा खेड़ी गांव में एक आशा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। गुरूवार को दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय ज्योति कुशवाह को बुधवार रात जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।