सांप के काटने से युवती की मौत
कुदरा थाना क्षेत्र के धनारी गांव की घटना
कुदरा थाना क्षेत्र के धनारी गांव, वार्ड संख्या-6 में सांप के काटने से एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान डेरवा पंचायत निवासी बिंद्र चौधरी की 23 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है।
Mohania, Kaimur | Jul 18, 2026