कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर बांगो थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी अंतर्गत मोरगा-केंदई मार्ग में हसदेव पुल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हाईवा और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का