हुज़ूर: कलेक्टर ने 28 जुलाई से शुरू होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारियों पर विभागों के साथ बैठक की
Huzur, Bhopal | Jul 13, 2026 भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली शुरू होगी।इसमें भोपाल समेत 15 जिलों के पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी एवं ट्रेइ्समैन रैली के साथ एमपी और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए धर्मगुरु और एजुकेशन हवलदार की रैली भी होगी।