राघोगढ़: एनएफएल के पास अतिक्रमण मुक्त कराई गई वन भूमि पर वन विभाग राघोगढ़ और सीआईएसएफ के जवानों ने किया पौधारोपण
Raghogarh, Guna | Jul 23, 2024 राघोगढ़ में एनएफएल विजयपुर के पास वन विभाग ने अतिक्रमण मुक्त कराई वन भूमि पर 23 जुलाई को पौधारोपण किया गया। वन परिक्षेत्र राघोगढ़ अधिकारी केसी अहीर ने बताया, एनएफएल की सीआईएसएफ इकाई के जवानों और वन विभाग ने आमला बांस चिरौल शीशम जामुन के 500 पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान वन विभाग राघोगढ़ और सीआईएसएफ के जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए।