राघोगढ़: बिला खेड़ी गांव में मोहन पार्टी की हत्या मामले में धरनावदा थाना पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Jul 22, 2024 धरनावदा थाना क्षेत्र के बिला खेड़ी गांव में हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी करण पारदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया, 12 मई 2024 को बिला खेड़ी में मोहन पारदी की हत्या हुई थी। पुलिस ने 23 नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके है। आरोपी करण पारदी को पकड़ा है।