राघोगढ़: जिले में सड़कों पर बैठी बेसहारा गायों को दुर्घटनाओं से बचाने गुना पुलिस और समाजसेवी लोगों ने बांधे रेडियम बेल्ट
Raghogarh, Guna | Jul 20, 2024 गुना जिले में बारिश के मौसम में बेसहारा गोवंश सुखी जगह देखकर सड़कों पर बैठ जाते है। रात के समय वाहन चालक और सड़कों पर बैठी गाय दुर्घटना का शिकार हो जाते है। गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा सड़कों पर बैठी गायों को रेडियम बेल्ट बांधे गए। वही राघोगढ़ के वार्ड 14 डोंगर में युवाओं द्वारा गायों को रेडियम बेल्ट बांधने अभियान चलाया है।