राघोगढ़: लाडपुरा के मुक्तिधाम में टीनशेड न होने से बारिश में अंतिम संस्कार करने में लोगो को होती है परेशानी, टीनशेड लगाने की मांग
Raghogarh, Guna | Jul 21, 2024 राघोगढ़ नगर पालिका के वार्ड 20 पाडरखेड़ी के ग्राम लालपुर में मुक्तिधाम में टीनशेड ना होने से बारिश में लोगों को अंतिम संस्कार करने में परेशानी होती है। लोगों ने कहा, 21 जुलाई को एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया। अगर बारिश होती तो परेशान हो जाते। एक साल पहले टीन शेड उड़ गया था। नगर पालिका ने नही लगाया। जनसुनवाई में 2 जुलाई को शिकायत कर चुके है।