राघोगढ़: साड़ा कॉलोनी में घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े हुई चोरी, नगदी और जेवर ले गए चोर, मामला हुआ दर्ज
Raghogarh, Guna | Jul 22, 2024 राघोगढ़ में साड़ा कॉलोनी में फरियादी आयुष जैन के मकान में चोरी हो गई। शिकायत में फरियादी ने राघोगढ़ थाना पुलिस को बताया, बीते रोज में शीतला माता मंदिर के पास अपनी दुकान पर आ गया। पिताजी जेपी कॉलेज के अंदर वाली दुकान पर चले गए। घर पर ताला लगा था। अज्ञात चोर ताले तोड़कर ₹70,000 नगदी और सोने की चेन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करजांच में लिया है।