राघोगढ़: मुस्लिम समाज राघोगढ़ ने ईदगाह ग्राउंड में किया एक शाम कर्बला के नाम कव्वाली कार्यक्रम, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
Raghogarh, Guna | Jul 21, 2024 राघोगढ़ नगर में ईदगाह ग्राउंड पर मुस्लिम समाज राघोगढ़ ने एक शाम कर्बला के नाम कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जावरा के कव्वाल सलीम अल्ताफ ने शानदार प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में राघोगढ़ सहित जिले के लोग शामिल हुए। मुस्लिम समाज राघोगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष मोहर्रम के बाद एक शाम कर्बला के नाम कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।