चाचौड़ा: मालीपुरा गांव में दो पड़ोसी परिवारों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, एक पक्ष ने थाने में की शिकायत
Chachaura, Guna | Oct 22, 2026 गुना में चाचौड़ा थाना के मालीपुर गांव में दो पड़ोसी परिवारों में मारपीट हो गई। 22 अक्टूबर देर रात वायरल वीडियो में घटना 22 अक्टूबर दोपहर की बताई है। एक पक्ष के फरियादी मनीष कुशवाहा ने बीनागंज पुलिस चौकी में लिखित शिकायत मे पड़ोसी परिवार पर गाली गलौज मारपीट और रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। आवेदक ने घटना का वीडियो होने की बात कहते हुए कार्यवाही की मांग की है।