पाली: ग्राम पड़ना में मकानों के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन, खतरों को दे रही आमंत्रण, अप्रिय घटना की आशंका
Pali, Lalitpur | Apr 7, 2026 ग्राम पड़ना निवासी ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव में मकानों के ऊपर से गुजरी हुई हाई टेंशन लाइन के तार लगातार हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने इसके संबंध में कई बार जिम्मेवारों को अवगत कराते हुए लाइन को स्थानांतरित कराने की मांग की है। परंतु अभी तक कोई कार्यवाही न होने से गांव के लोग परेशान हैं।