गंगा ने दिखाया रौद्र रूप! खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा पानी, बक्सर में उतारी गईं 19 नावें
बक्सर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. सुबह 10 बजे जलस्तर 60.34 मीटर दर्ज हुआ, जबकि खतरे का निशान 60.32 मीटर है. पानी बढ़ने के साथ चार अंचलों के प्रभावित इलाकों में राहत और आवाजाही के लिए 19 नावें तैनात की गई हैं.
एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर पानी की निगरानी के साथ पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात हैं. घाटों पर एसडीआरएफ की टीमें भी मौजूद हैं. प्रशासन ने लोगों से नदी से दूर रहने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है.
आपके इलाके में गंगा का पानी कितना बढ़ा है? कमेंट में बताएं. 👇
#Buxar #BuxarNews #BuxarTopNews #GangaRiver #GangaFlood BiharFlood BiharNews FloodAlert BuxarFlood FloodNews BreakingNews BiharUpdate NewsUpdate Ganga बक्सर गंगा बाढ़ बिहार_न्यूज
Buxar, Buxar | Sep 3, 2026