पटियाली: ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने पटियाली क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया
थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए दो 14 वर्षीय नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्राम बढ़ोला निवासी दयाराम और सोनू के गुम होने की सूचना पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर और लोकेशन के आधार पर दोनों बच्चों को पटियाली क्षेत्र से बरामद किया।