प्रेस नोट
जिला दतिया
*आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को थाना उनाव पुलिस ने किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भांडेर श्री पूनम चंद यादव के पर्यवेक्षण में थाना उनाव पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना उनाव पुलिस को स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरण क्रमांक 702/19 में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट में वांछित राममिलन पुत्र रामदीन अहिरवार, निवासी गुजर्रा, थाना उनाव, जिला दतिया को थाना उनाव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
उक्त वारंटी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्थायी वारंट जारी किया गया था। वारंट की तामीली हेतु थाना उनाव पुलिस द्वारा लगातार वारंटी की तलाश की जा रही थी।
थाना उनाव पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं संभावित ठिकानों पर तलाश करते हुए, स्थायी वारंटी राममिलन अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार स्थाई वारंटी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक रामनिवास गुर्जर, आरक्षक दर्शन यादव, अनूप शर्मा,दीपांशु,जयदीप,विनय,कुलदीप,विकास एवं आरक्षक मोहित की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।