सादाबाद: आगरा रोड पर ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ सवारी भरा टेंपो, बम्बे में पलटा, आधा दर्जन लोग हुए चोटिल
सादाबाद से एक टेंपो सवारियां भरकर आगरा की तरफ जा रहा था। आगरा रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने में अनियंत्रित हो गया और बम्बे पलट गया जिससे टेंपो में बैठी आधा दर्जन सवारियां चोटिल हो गई। इलाका पुलिस के द्वारा सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया जहां डॉक्टर ने सभी का उपचार किया है।