सादाबाद: सिकन्दराराऊ और सादाबाद क्षेत्र में धूमधाम से हुआ होलिका दहन, लोगों ने एक-दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं
इस बार होलिका दहन का मुहूर्त गुरुवार रात 11:26 से रात 12:18 तक था। सादाबाद और सिकन्दरा राऊ क्षेत्र में रात 11:30 बजे से लोगों ने गलीयों और मोहल्लों में रखी होलिकाओं को दहन करना शुरू कर दिया। होलिका दहन होते ही होलिका मैया की जय जयकार से वातावरण गुंजायमान हो उठा। वहीं लोगों ने एक दूसरे को भुने जौ देकर होली की शुभकामनाएं दी है।