जहानाबाद: ड्यूटी से गायब रहने पर 46 शिक्षकों पर कार्रवाई, वेतन रोका गया
जहानाबाद में मैट्रिक और इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा के दौरान ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 46 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। केंद्राधीक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर 27 इंटर और 19 मैट्रिक परीक्षा के शिक्षकों का वेतन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।