पटना ग्रामीण: डीएम कार्यालय में पटना डीएम शीर्षक कपिल अशोक ने जारी किया टोल फ्री नंबर,निर्वाचन से संबंधित परेशानियों का होगा हल
पटना स्थित डीएम कार्यालय में पटना जिला अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग 1 जून को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। मौके पर उन्होंने टोल फ्री नंबर 1950 जारी करते हुए बताया कि निर्वाचन से संबंधित अगर कोई भी परेशानी होती है तो इस नंबर पर कॉल कर लोग समस्या का समाधान पा सकते हैं।