पटना ग्रामीण: राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां झमेला खड़ा करके आते हैं : पटना एयरपोर्ट पर बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बिहार दौरे का कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। राहुल गांधी जी जहां जाते हैं वहां झमेला खड़ा करके आते हैं।