पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा पीएम मोदी ने ट्रंप को हरवा दिया
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किया है। पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में कहीं पर भी चुनाव होता है तो मोदी जी प्रचार करने जाते हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी ने ट्रंप को हरवा दिया और इजरायल वाले प्रधानमंत्री को भी हरवा दिया।