पटना ग्रामीण: बिहार के चार लोकसभा सीटों पर मतदान होने के बाद पटना में बिहार चुनाव मुख्य अधिकारी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस.
बिहार के लोकसभा चुनाव के पहले चरण मे चार संसदीय क्षेत्र औरंगाबाद,गया,नवादा,जमुई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ.इसके बाद पटना में बिहार चुनाव मुख्य अधिकारी एच श्रीनिवास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया सुबह 7:00 से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई.नक्सल प्रभावित क्षेत्र मे शाम 4:00 बजे तक मतदान हुआ बाकी सभी जगह पर 6 बजे तक मतदान हुआ.