सागर नगर: सागर में ईद की नमाज अदा की गई, अमन चैन की दुआ मांगी गई
सोमवार को ईद उल फितर मनाई जा रही है। सागर के मोतीनगर क्षेत्र स्थित ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज सुबह 7:45 पर अदा की गई। इसके अलावा शहर की मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद मस्जिदों से बाहर आए युवाओं, बुजुर्ग और बच्चों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर जगह कम पढ़ने पर समाज के लोग सागर-भोपाल मार्ग पर नमाज करने के लिए बैठे।