मुज़फ्फरनगर: किसान दिवस पर किसानों का गुस्सा फूटा, बिजली, गैस सिलेंडर और लंपी बीमारी पर अधिकारियों को घेरा, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी
मुजफ्फरनगर में किसान दिवस की बैठक में किसानों ने बिजली, एलपीजी सिलेंडर और लंपी बीमारी को लेकर अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। बसी कलां के किसान ने बिल भुगतान के बावजूद नोटिस और पुलिस दबिश का आरोप लगाया। किसानों ने सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी और 1500 रुपये तक कीमत का मुद्दा उठाया। वहीं नीरज पहलवान ने बिजली समस्याओं पर सवाल उठाए।