लालगंज: महोगढ़ी व गलरा के गौआश्रय स्थल का संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण, छांव में बैठने के लिए टीन शेड लगाने का दिया निर्देश
संयुक्त निदेशक (प्रशासन) पशुपालन निदेशालय उ0प्र0 डॉ0 प्रदीप कुमार ने शुक्रवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे वीडीओ के साथ हलिया के महोगढ़ी और गलरा गांव स्थित गौआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में महोगढ़ी और गलरा गौआश्रय स्थल पर अधिकांश पशु बिना ईयर टैग लगे पाए गए। जिस पर पशुचिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए ईयर टैग लगवाने का निर्देश दिया।