जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देश के आलोक में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में गुमला मुख्य बाजार क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से मीट मांस एवं मछली विक्रेताओं की दुकानों की जांच की गई।