पीसांगन: चित्तौड़गढ़: अजमेर में पुराने रिकॉर्ड ने खोला राज, 20 लाख की चोरी का आरोपी हुआ गिरफ्तार
पीसांगन क्षेत्र में हुई 20 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का खुलासा पुलिस ने पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर किया। सीसीटीवी कैमरों से खास मदद नहीं मिल पाई, लेकिन संदिग्धों की सूची खंगालते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में लिप्त रहा है।