महाराजगंज: महरौरा गांव के पास इंदिरा नहर में दिखा मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी
17 अगस्त सोमवार की शाम 6बजे क्षेत्र की इंदिरा नहर मे जानवर चरा रहे लोगों ने एक मगरमच्छ को देखा,जिसका वीडियो मोबाइल कैमरे मे कैद कर लिया।वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मगरमच्छ मिलने की जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण नहर के किनारे पहुंच गए। जिसके बाद मगरमच्छ आगे की ओर बढ़ता चला गया। लोगो को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई।