🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | निचलौल में भीषण सड़क हादसा 🚨
एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
📍 महराजगंज/निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र के दमकी गांव स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने मंगलवार को बाइक और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ही गांव के चार 18 वर्षीय युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सनी, विवेक, किशन और शिव, निवासी ग्राम पचमा, थाना निचलौल के रूप में हुई है। चारों को एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में शामिल डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
💔 चार युवकों की एक साथ मौत से ग्राम पचमा में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Public maharajganj
#BreakingNews #महराजगंज #निचलौल #सड़क_हादसा #RoadAccident #everyone #follower #MaharajganjNews #Nichlaul #Pachma #दर्दनाक_हादसा #चार_युवकों_की_मौत