बिशुनपुरा: मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल
गढ़वा जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरांग गांव में शुक्रवार की शाम मोटरसाइकिल से गिरकर कांडी थाना क्षेत्र के गोसांग गांव निवासी अभिजीत कुमार घायल हो गया। उसके दाएं हाथ में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद उसे गढ़वा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।