मड़ियाहू: अखबार का बकाया मांगने पर धमकी देने का आरोप, पीआरडी जवान ने एसपी से की शिकायत
जौनपुर के रामपुर थाने में तैनात रहे एक पीआरडी जवान ने अखबार के पांच महीने का बकाया भुगतान मांगने पर हेड मोहर्रिर पर धमकी देने और वेतन कटवाने का आरोप लगाया है। जवान ने ड्यूटी मास्टर रोल में हेराफेरी कर गैरहाजिर दिखाने का भी आरोप लगाया है। उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। सुरेरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी त्रिलोकी