बखरी: लू से बचने के लिए प्राइमरी स्कूल चकचनरपत में बच्चों को दी गई जानकारी
बखरी प्रखंड के नवसृजित प्राइमरी स्कूल चकचनरपत में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के दौरान बच्चों को लू से बचाव की दी गई जानकारी। फोकल शिक्षक फैयाज अहमद ने बच्चों को बिना काम के इधर-उधर बाहर नहीं टहलने तथा काम या आवश्यकता पड़ने पर अगर बाहर जाएं तो सर को ढककर तथा पानी पीने भूखे पेट बाहर नहीं जाने आदि की सलाह दी।