टीकमगढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र में मजदूर ने की आत्महत्या, पत्नी ने कहा- जुए और सूदखोरी के दबाव में दी जान!
टीकमगढ़ जिले में मजदूर सुपरत राजपूत की आत्महत्या के मामले में पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने पहले उसके पति को जुए में फंसाया, फिर अनैतिक ब्याज पर रुपए देकर लगातार धमकी, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी।एसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग करते हुए कॉल डिटेल्स जांच व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।