Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image

कलेक्टर ने की खाद वितरण व्यवस्था को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस ---- कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने जिले में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने किसानों को समय पर एवं सुगमता से खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।कलेक्टर ने बताया कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा वितरण केंद्रों पर नियमित निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को ई टोकन के माध्‍यम से निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा खाद की रैक नियमित रूप से जिले को प्राप्‍त हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने एवं किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि जिले में 03 मार्कफेड गोदाम,36 समितियों,01 एमपीएग्रो,55 निजी संस्‍थाओं द्वारा खाद का विक्रय किया जा रहा है।खाद के प्रतिदिन टोकन बुक किये जा रहे हैं। 01 अप्रैल से 04 जून तक 57434 कृषक पंजीकृत हुये हैं। जिनमें से 19281 कृषकों को 13265 मेट्रिक टन का वितरण किया गया है। गत वर्ष खरीफ 2025 में 69734 मेट्रिक टन उर्वरकों का वितरण 05 जून तक किया गया था। खरीफ वर्ष 2026 हेतु 78100 मेट्रिक टन की मांग रहेगी। वर्तमान में उपलब्‍ध खाद भण्‍डारण एवं शेष उर्वरकों के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी गई। बैठक में जैविक खेती एवं जैविक खाद के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी गई। साथ ही विश्‍व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वेहतर कार्य किऐ जाएं। वर्षा ऋतु के जल को रोकने के लिए छोटी-छोटी संरचनाओं का निर्माण ग्राम पंचायत स्‍तर पर कराया जा रहा है। साथ ही शासकीय संस्‍थाओं के भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग के माध्‍यम से वर्षा के पानी का 10 करोड़ जल संचयन कराया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम अशोकनगर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी, उपसंचाक कृषि श्री अमित भदोरिया,उपसंचालक जनसंपर्क एसएम सिद्धिकी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। #ashoknagar

19 views | Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

MORE NEWS

न्याय की गुहार...
कदवाया थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ सहित चार लोगों पर घर में बंधक बनाकर मारपीट, रस्सी से बांधकर घसीटने और जान से मारने का प्रयास करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की और मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया। जिसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#Ashoknagar #CrimeNews #WomenSafety #JusticeForVictim #MadhyaPradesh
#local

न्याय की गुहार... कदवाया थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ सहित चार लोगों पर घर में बंधक बनाकर मारपीट, रस्सी से बांधकर घसीटने और जान से मारने का प्रयास करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की और मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया। जिसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। #Ashoknagar #CrimeNews #WomenSafety #JusticeForVictim #MadhyaPradesh #local

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 27, 2026

अशोकनगर में राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने 14 गौ सेवकों की शीघ्र एवं निष्पक्ष रिहाई की मांग को लेकर रैली निकालते हुए राष्ट्रपति के नाम एसडीएम इसरार खान को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर विधि अनुसार न्याय दिलाने और उचित कार्रवाई की मांग की।
#Ashoknagar #GauSeva #Memorandum #Justice #MadhyaPradesh

अशोकनगर में राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने 14 गौ सेवकों की शीघ्र एवं निष्पक्ष रिहाई की मांग को लेकर रैली निकालते हुए राष्ट्रपति के नाम एसडीएम इसरार खान को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर विधि अनुसार न्याय दिलाने और उचित कार्रवाई की मांग की। #Ashoknagar #GauSeva #Memorandum #Justice #MadhyaPradesh

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 27, 2026

अशोकनगर जिले को यूरिया खाद की एक रैक प्राप्त हुई है। किसानों की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए यूरिया का वितरण डबल लॉक केंद्रों एवं विभिन्न सहकारी समितियों तक कराया जा रहा है।🚜🚜🚜🚜
#Ashoknagar #Urea #Farmers #MadhyaPradesh #Agriculture

अशोकनगर जिले को यूरिया खाद की एक रैक प्राप्त हुई है। किसानों की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए यूरिया का वितरण डबल लॉक केंद्रों एवं विभिन्न सहकारी समितियों तक कराया जा रहा है।🚜🚜🚜🚜 #Ashoknagar #Urea #Farmers #MadhyaPradesh #Agriculture

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 27, 2026