नदबई: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और गैस आपूर्ति की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और गैस आपूर्ति की कमी को लेकर रविवार को नदबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। नदबई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के सामने एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।