डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों को गश्ती व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया गया
सीतामढ़ी के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र स्थित आनंद भवन में उप-प्राचार्य सह पुलिस उपाधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु सिपाहियों को पेट्रोलिंग से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रभावी गश्ती अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है।