केलाखेड़ा। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर केलाखेड़ा पुलिस का सख्त एक्शन! सड़कों पर उतरी पुलिस टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की कार्रवाई और कई मोटरसाइकिलों को किया सीज। जी हां, आपको बता दें कि जनपद ऊधम सिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना केलाखेड़ा पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों पर कार्रवाई की। बाजपुर के सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि एसएसपी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरे जनपद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करना है।वहीं, थाना केलाखेड़ा प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि पुलिस टीम ने फिदानगर चौराहे सहित केलाखेड़ा के अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिलों को सीज किया गया।पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखने को मिला। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने जरूरी दस्तावेज साथ रखें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाये