रुदौली: गनौली गांव में यूकेलिप्टस के लगभग 100 पेड़ों की कटान पर दूसरे पक्ष ने बताया अपना, रुदौली तहसील में की शिकायत
खबर रुदौली तहसील के पूरे रजा खां मजरे सरैठा की है, जहां निवासी मो. एहरार पुत्र मो. इरफान ने मंगलवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि उसकी गनौली गांव में स्थित जमीन पर लगे 100 यूकेलिप्टस के पेड़ों को विपक्षी इमरान खां उर्फ गुड्डू व शादाब ने साथियों के साथ काट डाला है, जब उसने मना किया तो मारपीट पर आमादा हो गये, वहीं मामले की शिकायत तहसील पर किया है ।