सुपौल: कोशी रोड पर लावारिस मिला दो साल का बच्चा, पुलिस ने पहचान के लिए फोटो साझा करने की अपील की
Supaul, Supaul | Feb 21, 2026 सुपौल के कोशी रोड पर एक दो वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिलने से इलाके में हलचल मच गई। राहगीरों ने जब सड़क किनारे रोते हुए बच्चे को अकेले देखा तो तुरंत मानवता दिखाते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर बैठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना सुपौल की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर थाने लाई। पुलिस के अनुसार बच्चा लगभग दो वर्ष