लैलूंगा: घरघोड़ा में अवैध स्क्रैप से लदा माजदा पकड़ा गया, ₹15.50 लाख की संपत्ति जब्त
घरघोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध स्क्रैप परिवहन के मामले में 4.5 टन लोहा-टीन स्क्रैप से लदे माजदा वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई में कुल 15.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस का अवैध कबाड़ के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।