असम के नगांव में NH-36 पर एक Scorpio से नाबालिग को टक्कर लगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चालक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर गाड़ी रुकवाई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।