हरदोई: पुलिस ऑफिस में एसपी सहित अधिकारियों की जनसुनवाई, 121 पीड़ित अपनी शिकायत लेकर पहुंचे
Hardoi, Hardoi | Jul 22, 2025 पुलिस ऑफिस में एसपी नीरज कुमार जादौन,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पश्चिमी व क्षेत्राधिकारी बघौली ने दस बजे से दो बजे तक लोगों की शिकायतों को सुना जिसमें 121 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में शहर सहित कई थाना क्षेत्र से पीड़ित पहुंचे। पुलिस अधिकारी एक-एक कर सभी पीड़ितों से मिले और उनकी समस्या के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की।