पाली: 33 KV हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 40% झुलसे टाइल्स मिस्त्री ने मकान मालिक पर जबरन काम कराने का आरोप लगाया
Pali, Korba | Jun 24, 2026 हरदीबाजार में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय टाइल्स मिस्त्री अनुज रोहिदास 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि खतरे को देखते हुए काम करने से मना करने के बावजूद मकान मालिक ने दबाव बनाकर युवक से काम कराया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। परिजनों के अनुसार हरदीबाजार स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर टाइ