पटना ग्रामीण: अगमकुंआ थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 360 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
अगमकुंआ थाना पुलिस ने छापेमारी कर 390 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मामले को लेकर मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से अगमकुंआ थाना पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह कार्यवाई की गई है। फिलहाल इस मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्यवाई की जा रही है।