खलीलाबाद: सेमरियावा बाजार में स्वास्थ्य विभाग ने किया छापा, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों में मचा हड़कंप
संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र स्थित सेमरियावा बाजार में स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों और अस्पतालों पर औचक छापेमारी की। शिकायतों के आधार पर हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई संचालक शटर बंद कर मौके से भाग निकले। विभाग ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त