कोलायत: श्रीकोलायत पहुंचे हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मनसिंह किरमच ने सरस्वती नदी के बहाव क्षेत्र की ली जानकारी
हरियाणा सरकार द्वारा प्राचीन सरस्वती नदी की खोज और संरक्षण के लिए गठित हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट राज्यमंत्री धुम्मनसिंह किरमच अपने दो दिवसीय बीकानेर प्रवास के दौरान श्रीकोलायत पहुंचे।कोलायत पहुंचने पर भारतीय इतिहास संकलन समिति के संरक्षक प्रभात सिंह भाटी, अध्यक्ष नेमीचंद पंचारिया सहित भंवर उपाध्याय, राजेंद्र पालीवाल मौजूद रहे