गोरखपुर: गोरखपुर के सहजनवां इलाके में यूट्यूबर महिला के दोस्त की हत्या, तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
गोरखपुर के सहजनवां इलाके में यूट्यूबर महिला के दोस्त प्रदीप साहनी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राम सिंह के कहने पर हिमांशु सिंह, बृजेश और रितेश यादव ने रॉड व डंडे से हमला कर हत्या की थी। हिमांशु की भूमिका अहम रही। राम सिंह और शिवा अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।