गोरखपुर: गोरखपुर नगर के यातायात चौक से ई-रिक्शा चालकों ने जोन बंटवारे को निरस्त करने की मांग को लेकर निकाली रैली
हाल ही में गोरखपुर परिवहन विभाग व यातायात विभाग की ओर से ई-रिक्शा का हुआ जोन बंटवारा चालकों को पसंद नहीं आ रहा है। जोन बंटवारा का केंद्र रेलवे स्टेशन को किया गया है। ई-रिक्शा चालकों ने गोरखपुर नगर के यातायात चौक से भारी संख्या में रैली निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन करने के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।