गोरखपुर: गोरखपुर नगर के सरस्वती विद्या मंदिर के सामने किरायेदार के मकान खाली करते समय हमला, 7 लोगों पर दर्ज हुआ केस
गोरखपुर नगर के सरस्वती विद्या मंदिर के सामने स्थित मकान में किरायेदार द्वारा खाली किए जा रहे कमरे में जबरन कब्जा करने की कोशिश के दौरान विवाद हो गया। उमाशंकर गुप्ता के अनुसार, राहुल श्रीवास्तव, राज यादव, गुड़िया (वंदना), नमिता गुप्ता समेत अन्य लोगों ने हथौड़ी और हाकी से हमला कर उनके बेटे संस्कार गुप्ता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।