बालाघाट: बूढ़ी में शराबी पति को पत्नी ने खंभे से बांधा, शराब दुकान विरोध आंदोलन में नया मोड़...शराब छोड़ो... वरना खंभे से बंधोगे!
बालाघाट में शराब दुकान के विरोध में चल रहा महिलाओं का आंदोलन अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुढ़ी इलाके में पिछले करीब 80 दिनों से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं के बीच उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने अपने ही शराबी पति को खंभे से बांध दिया। खंभे से बांधे गए व्यक्ति की पहचान संजू चौधरी के रूप में हुई है, जबकि उन्हें बांधने वाली उनक